फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़पुर में दो कारें भिड़ी, आधा घंटा लगा जाम

विज्ञापन
दो कारों की टक्कर के बाद बढ़पुर में लगा जाम। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
बढ़पुर में दो कारें भिड़ी, आधे घंटे जाम रही सड़क
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। बढ़पुर में मुख्यमार्ग पर रविवार को दो कारों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इससे विवाद शुरू हो गया। भीड़ जमा होने से लगे जाम से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस पहुंचने पर दोनों पक्षों में समझौता हो गया। करीब आधे घंटे बाद यातायात सामान्य हो सका।
रविवार शाम करीब साढ़े तीन बजे बढ़पुर स्थित मुख्य मार्ग पर कारों में भिड़ंत हो गई। दोनों कार सवार नीचे उतरे और तूतू-मैमै शुरू हो गई। इस दौरान आसपास के लोग तमाशबीन बने रहे। बीच सड़क पर दुर्घटना और भीड़ जमा होने से जाम लग गया। वाहनों की दोनों तरफ लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही आवास विकास चौकी प्रभारी विशेष कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के पहुंचने पर दोनों पक्षों के जानने वालों ने समझौता करवा दिया। इसके बाद कारें सड़क से हटाई गईं। पुलिस ने करीब आधे घंटे बाद यातायात सामान्य कराया। इस दौरान लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। चौकी प्रभारी ने बताया कि किसी के चोट नहीं लगी थी। दोनों पक्ष आपस में समझौता करके चले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें