फर्रुखाबाद। स्वयं सहायता समूहों का गठन करने में लापरवाही बरतने पर आउटसोर्स पर तैनात दो ब्लॉक मिशन प्रबंधक की सेवा समाप्त कर दी गई। संयुक्त मिशन निदेशक ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।
एनआरएलएम के संयुक्त मिशन निदेशक प्रवीणानंद ने जारी आदेश में कहा कि जांच में पता चला है कि ब्लॉक मोहम्मदाबाद में तैनात ब्लॉक मिशन प्रबंधक(बीएमएम) संजीव कुमार व नवाबगंज में तैनात बीएमएम ममता पाल लगातार काम में लापरवाही कर रही हैं। इससे दोनों बीएमएम अनुशासनहीनता, मनमानी कार्यशैली व मिशन गाइडलाइन के विपरीत करने के दोषी हैं। उन्होंने बीएमएम संजीव कुमार व ममता की सेवा समाप्त करने के आदेश आउटसोर्स कंपनी स्ट्रेटेजिक अलायंस मैनेजमेंट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड को दिए। जिला मिशन प्रबंधक अवनीश कुमार ने बताया कि दोनों बीएमएम ब्लॉक नवाबगंज में तैनात थे। संयुक्त निदेशक के आदेश पर दोनों बीएमएम की सेवा समाप्त कर गई।