फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बारातियों को ट्रक ने कुचला

Thu, 18 May 2017 12:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
road accident
विज्ञापन
बारात में आए दो लोगों को बरेली-इटावा हाईवे पर ट्रक ने कुचल दिया। इससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। आक्रोशित लोगों ने हाईवे पर जाम लगाने का प्रयास किया। पुलिस ने उन्हें समझा बुझाकर मामला शांत करवाया।
विज्ञापन


कन्नौज के सुल्तानपुर (छिबरामऊ) गांव निवासी आदित्य कुमार पुत्र मुन्नालाल दीक्षित की शादी फर्रुखाबाद जिले के थाना राजेपुर के गांव जमापुर निवासी सुरेशचंद्र मिश्रा की बेटी स्वाति से तय हुई थी। मंगलवार को आदित्य की बारात जमापुर आई। द्वारचार की रस्म के दौरान दूल्हे के गांव के ही महेशचंद्र मिश्रा (36) पुत्र रामनाथ और शिवशंकर (32) पुत्र गंगाराम लघुशंका के लिए सड़क पार करने लगे।

इसी दौरान राजेपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को रौंद दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। हादसे से बारात में अफरातफरी मच गई। फोर्स के साथ पहुंचे एसओ ने ग्रामीणों को हरसंभव मद्द दिलानवे का आश्वासन देकर अज्ञात ट्रक चालक  के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें