फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक करोड़ की पांच किलो अफीम के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पांच किलो अफीम के साथ पुलिस ने अंतरराज्यीय तस्कर गिरोह के दो सदस्यों को पकड़कर जेल भेज दिया है। वह यह अफीम बरेली लेकर जा रहे थे। वहां से पंजाब व हरियाणा भेजी जानी थी। अफीम की कीमत एक करोड़ रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने रविवार रात एक बजे मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के धीरपुर चौराहा के पास घेराबंदी कर एक बाइक पर सवार दो युवकों को पकड़ लिया। पूछताछ में एक युवक ने अपना नाम झारखंड के जिला खूटी के गांव तारुब निवासी कुंजल मुंडा बताया है।
दूसरा युवक बरेली जनपद के थाना शाही के गांव गौहान निवासी हरप्रसाद है।
तलाशी के दौरान उनकी बाइक की डिक्की से अफीम बरामद हुई है। इसके अलावा दो मोबाइल, 23 हजार रुपये मिले। बरेली में उन्हें अफीम किसे देनी थी। यह नहीं बता सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें