फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्रोच्चार से हुआ राधा की अष्ट सखियों का पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। राधा-कृष्ण युगल जयंती महोत्सव पर राधा की आठ सखियों का पूजन किया गया। वेद मंत्रोच्चारण के साथ तीन घंटे चले धार्मिक आयोजन में भक्तों ने संकीर्तन भी किया।
विज्ञापन

शहर के लोहाई रोड स्थित राधा श्याम शक्ति मंदिर में जयंती महोत्सव मनाया गया। दूरदराज से आए महिला-पुरुष भक्तों ने पूजन में हिस्सा लिया। वेद मंत्रोच्चार के साथ समाजसेवी अंजुम दुबे और अन्य भक्तों ने राधा-कृष्ण एवं सखियों का पूजन किया।
डॉ. मनोज मल्होत्रा, पवन अग्रवाल, सुरेंद्र सफ्फर ने सखियों के पद पखारे (पैर धोकर) चरणामृत लिया। महिला मंडली और आयोजन समिति के सदस्यों ने उपहार दिए।
भजन कीर्तन के साथ राधा रानी के स्वागत में बृज के लोक गीत गाए गए। कहा गया कि राधा रानी की आठ सखियां थीं। इनमें ललिता सखी प्रमुख थीं। इन सभी सखियों का पूजन के बाद आरती उतारी गई। प्रसाद वितरण से कार्यक्रम का समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें