फर्रुखाबाद। फर्जी फर्म की इनवाइज देकर सरिया भेजने के नाम पर 10.10 लाख की साइबर ठगी कर ली गई। साइबर थाना पुलिस ने बिहार प्रांत के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
फतेहगढ़ के मोहल्ला नेकपुर कला निवासी महेंद्र पाल सिंह ने साइबर थाने में तहरीर दी थी। इसमें कहा कि सरिया बेचने वाली कंपनी से सरिया मंगवाने के लिए गूगल सर्च से मिले मोबाइल नंबर पर उन्होंने संपर्क किया। इस पर उन्हें फर्जी फर्म की इनवाइस बनाकर व्हाट्सएप पर भेजी। सरिया भेजने के लिए 10 लाख 10 हजार 750 रुपये एडवांस खातों में ट्रांसफर किए। साइबर थाना पुलिस ने जांच की तो बिहार प्रांत जनपद पटना थाना मोबारकपुर के गांव बुढ़नपुर निवासी आरोपी कुंदन कुमार व थाना इस्लामपुर के गांव कोबिल निवासी गजेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से चार मोबाइल, 13 डेबिट कार्ड, नौ सिमकार्ड, दो चेकबुक, एक नोटबुक, 13 हजार रुपये व मोबाइल स्क्रीनशार्ट फर्जी दस्तावेज बरामद हुए।
शिकायतों के निस्तारण में जिला प्रदेश में अव्वल
फर्रुखाबाद। आईजीआरएस पोर्टल पर की गई शिकायतों का पुलिस ने गुणवत्तापूर्वक निस्तारण किया। शासन स्तर पर समीक्षा की गई। अप्रैल की निस्तारित शिकायतों का फीडबैक लिया। इसमें प्रदेश स्तर पर जिले को प्रथम रैंक मिली है।