फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर मारपीट कर रहे दो भाई गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद घर में घुुसकर मारपीट व गालीगलौज के मामले में पुलिस ने छह दिन बाद पांच नामजद समेत 17 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने घायल दोनों बहनों व भाई का शनिवार को लोहिया अस्पताल में मेडिकल कराया।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लोको रोड निवासी नेत्रपाल सिंह 13 सितंबर को परिवार के लोगों के साथ घर में थे। तभी मोहल्ले के ही शिब्बू पुत्र सुमन, सूरज, शिवम, सिद्धार्थ व शिब्बू के अलावा 12 अज्ञात लोग पुरानी रंजिश में गालीगलौज करते हुए घर में घुस आए। पुत्री पायल व सिमरन तथा पुत्र राजू ने विरोध जताया तो उनको मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया।
जान से मारने की धमकी भी दी। नेत्रपाल ने उसी दिन कोतवाली जाकर तहरीर दी। पुलिस ने कार्रवाई करने का भरोसा दिया। पीड़ित नेत्रपाल लगातार कोतवाली के चक्कर काटता रहा। पुलिस ने आखिरकार छह दिन बाद 17 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने शनिवार को घायलों का लोहिया अस्पताल में मेडिकल कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें