फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्त एएनएम से हुई लूट में दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
लूट के गिरफ्तार आरोपी पंकज व नन्नू। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
कायमगंज। चार दिन पूर्व सेवानिवृत्त एएनएम से हुई लूट में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है।
विज्ञापन

हालांकि पुलिस के हाथ लूटी गई चेन नहीं लगी, लेकिन घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की बाइक बरामद की गई है। आरोपियों के पास से दो तमंचे व कारतूस भी मिले हैं।
नगर के मोहल्ला पृथ्वी दरवाजा निवासी सेवानिवृत्त एएनएम जनक नंदनी वर्मा से गांव दमादमा गेट के पास बाइक सवार दो लुटेरों ने झपट्टा मारकर चेन लूट ली थी।
इसमें उनके पुत्र राजीव वर्मा ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
इंस्पेक्टर जेपी पाल व एसओजी ने संयुक्त अभियान में शनिवार को अचरा मार्ग पर गांव झब्बूपुर पुलिया के पास बाइक सवार दो युवकों को संदेह के आधार पर पकड़ा।
उनके पास बिना नंबर की बाइक बरामद हुई। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम पंकज उर्फ ऊधम गिहार व नन्नू निवासी ग्राम ममापुर बताए।
घटना के समय दोनों आरोपियों की मोबाइल के आधार पर लोकेशन घटना स्थल पर ही मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें