फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो आरोपी गिरफ्तार, नगदी व जेवरात बरामद

विज्ञापन
जानकारी देते एसपी डॉ. अनिल मिश्रा व पीछे खड़े आरोपी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। चार दिन पहले आवास विकास कालोनी के दो मकानों से चोरी करने के मामले में दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से चोरी के 26 हजार रुपये व जेवरात बरामद किए हैं। दो माह पहले आवास विकास में किराए पर कमरा लेकर रैैकी करने के बाद दोनों ने चोरी की घटनाएं की हैं। फतेहगढ़ कोतवाली से चार बार चोरी में ये जेल भी जा चुके हैं।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के आवास विकास कालोनी निवासी कीर्ति त्रिपाठी पत्नी स्व. संजीव त्रिपाठी व दवा कंपनी के मैनेजर राजेश कुमार गंगवार के घरों के ताले तोड़कर 11 अक्तूबर को नकदी व जेवर चोरी हो गए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। गुरुवार को पुलिस लाइन के सभागार में एसपी डॉ. अनिल मिश्रा ने बताया कि आवास विकास कालोनी में दो घरों में चोरी के मामले में शहर कोतवाली पुलिस ने फतेहगढ़ कोतवाली के नगला मसेनी निवासी रवि वाल्मीकि पुत्र राजेश व गांव कुटरा निवासी दीपक बाथम पुत्र रामकिशन को गिरफ्तार किया है। दोनों ने चोरी की घटनाओं के अंजाम देने के लिए आवास विकास में आठ अगस्त को कमरा किराए पर लिया था। इससे पहले रवि व दीपक चोरी के चार मुकदमों में फतेहगढ़ कोतवाली से जेल जा चुके हैं। रवि को जीआरपी फतेहगढ़ भी चोरी के मामले में गिरफ्तार कर चुकी है। इस दौरान एएसपी अजय प्रताप, सीओ सिटी मन्नी लाल गौंड व शहर कोतवाल वेद प्रकाश पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें