गिहार बस्ती में कच्ची शराब बरामद करने को छापेमारी करने गई पुलिस टीम को एक घर से चार जिंदा कछुए मिले। पुलिस कछुओं को थाने ले आई। यह कछुए किस घर से बरामद हुए हैं, यह बताने से पुलिस कन्नी काट रही है।
गिहार बस्ती में गुरुवार को कच्ची शराब पकड़ने को लेकर पुलिस ने छापेमारी की थी। पुलिस को एक डेग में चार कछुए मिले। पुलिस कछुओं को लेकर थाने चली आई।
जिंदा कछुओं के मिलने से ग्रामीणों में इस बात की चर्चा होती रही कि कछुओं की कसबा क्षेत्र में तस्करी की जा रही है। क्योंकि कसबा क्षेत्र के गांव श्रंगीरामपुर किनारे स्थित गंगा नदी से कछुओं को पकड़कर तस्करी की जाती है।
थानाध्यक्ष यतेंद्र यादव ने बताया कि कछुओ की तस्करी होने की आशंका है। कछुए किस घर से बरामद हुए, यह पूछने पर वह चुप्पी साध गए।