मठिया देवी मंदिर में खुदाई के दौरान निकला शिवलिंग।
- फोटो : अमर उजाला
शहर के प्राचीन मठिया देवी मंदिर की खुदाई के दौरान शिवलिंग निकल आने की चर्चा पूरे शहर में फैल गई। मंदिर के पुजारी ने इसे कोरी अफवाह बताया। पुजारी का कहना है कि शिलिंग 250 साल पुराना है। खुदाई के दौरान शिवलिंग का बड़ा हिस्सा जरूर भीतर से निकला, जिसकी अपेक्षा नहीं थी।
मठिया देवी में सरस्वती मंदिर के पुजारी राजकिशोर शुक्ल का कहना है कि ब्रिटिश हुकूमत में मातारानी का मंदिर बना हुआ था। सड़क के बीचोबीच बने इस मंदिर को अंग्रेजों ने तुड़वाने का प्रयास किया लेकिन वह तुड़वा नहीं सके। तकरीबन 250 साल पुराने इस मंदिर में एक छोटी सी मठिया शंकर जी की बनी हुई थी, जिसमें शिवलिंग स्थापित था। उसकी लगातार पूजा-अर्चना होती चली आई।
मंदिर के जीर्णोद्वार के समय जब उसकी खुदाई की गई तो उतना ही शिवलिंग नीचे निकला, जितना ऊपर निकला था। मंदिर के पुजारी राजकिशोर शुक्ल ने कहा कि यह कहना गलत है कि खुदाई के दौरान शिवलिंग निकला है। शिवलिंग 250 वर्ष पुराना है।