फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: नो-एंट्री जोन में घुसे ट्रक, टाउन हाॅल तिराहे पर एक घंटे जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर के चौराहों-तिराहों की यातायात व्यवस्था भगवान भरोसे है। नो-एंट्री जोन में बिना किसी रोकटोक के बड़े वाहन घुस रहे हैं। इससे जाम आम हो गया है। शुक्रवार दोपहर में दो ट्रक घुसने से टाउन हाॅल तिराहे पर एक घंटे जाम लगा रहा। यहां तैनात सुरक्षा कर्मी तमाशबीन बने रहे।
विज्ञापन

शहर को जाम से बचाने की मंशा से बीबीगंज, टाउन हाॅल तिराहा, तिकोना, चौक होकर लालगेट तक सुबह नौ से रात आठ बजे तक नो-एंट्री जोन रहता है। यहां किसी भी भारी वाहन के प्रवेश पर पूरी तरह पाबंदी है। नजर रखने के लिए चौराहों-तिराहों पर सुरक्षा कर्मी भी तैनात किए गए हैं। इन सबके बावजूद किन्हीं खास कारणों के चलते ई-रिक्शा, टेंपो, टैक्सी, कारें ही नहीं बल्कि ट्रक भी बेधड़क घुसते हैं।
शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे टाउन हाॅल तिराहे पर दोनों तरफ से दो ट्रक आ गए। तिकोना की ओर जा रहे ट्रक चालक से वहां तैनात सुरक्षा कर्मी ने गुफ्तगू की और आगे जाने दिया। इसी दौरान सामने से भी ट्रक आ गया। एक साथ संकरी सड़क पर वाहन आ जाने से जाम लग गया। वाहनों की लंबी कतारें लगने से लोग परेशान रहे। काफी मशक्कत के बाद ट्रकों को निकाला जा सका। तब कहीं एक घंटे बाद जाम खुल सका। इससे लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। टीएसआई रजनेश कुमार ने बताया कि ट्रक घुसने की उन्हें सूचना नहीं मिली। नो-एंट्री जोन में भारी वाहन नहीं घुस सकते। वह इस मामले को दिखवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें