फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संशोधित)लकड़ी व लोहा लदे ट्रक जीएसटी टीम ने पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। गैर जनपद की फर्म से लकड़ी के कारोबारियों के यूके लिप्टिस की लकड़ी लदे दो ट्रक व लोहा लदे एक ट्रक को जीएसटी टीम ने पकड़ लिया। एक ट्रक के व्यापारी ने जीएसटी के दफ्तर जाकर 34502 रुपये जुर्माना जमा कर दिया है।
विज्ञापन

जीएसटी की टीम ने बुधवार रात ट्रक पकड़कर मंडी समिति में खड़े कर दिए। जांच में पाया गया कि 220 क्विंटल यूकेलिप्टिस की लकड़ी लड्डन चाय वाले के पीछे से लादी गई।
शारदा ट्रेडर्स चमन रोड डिबडिबा पोस्ट कौशलगंज विलासपुर रामपुर की फर्म से बिल काटा गया। जबकि कायमगंज का यह स्थल अघोषित है। इसका गेट पास कायमगंज की मंडी से काटा गया।
विज्ञापन

दूसरे ट्रक पर भी इसी अघोषित स्थल से लकड़ी लोड की गई थी। यह माल कैलाश वुड इंडस्ट्रीज हरियाणा भेजा जा रहा था। इसका गेट पास सीतापुर से काटा गया। सीतापुर की ही फर्म नमन ट्रेडर्स से इसका बिल काटा गया है। इसका व्यापारी जीएसटी दफ्तर पहुंचा और जुर्माना अदा किया।
तीसरा लोहे से लदा ट्रक अलीगढ़ से कमालगंज जय हिंद बिल्डिंग मैटेरियल के यहां जा रहा था। जीएसटी के एसटीओ गणेश यादव ने बताया कि अन्य ट्रकों के माल पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें