फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला सूखाग्रस्त की श्रेणी में, सर्वे के लिए कमेटी बनी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जनपद में इस वर्ष कम बारिश होने से सूखाग्रस्त की श्रेणी में आ गया है। इसके सर्वे के लिए कमेटी गठित कर दी गई है। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर शासन से जिला सूखाग्रस्त घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन

इस बार बारिश कम होने से कई किसान खरीफ की फसल नहीं बो सके। जिन किसानों ने फसलों की बुवाई की, सिंचाई के अभाव में उत्पादन प्रभावित हुआ।
शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने फसलों का सर्वे करने के लिए एडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति की अध्यक्षता में चार सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है।
कमेटी में जिला कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी व आपदा विशेषज्ञ को सदस्य बनाया गया है।
जिलाधिकारी ने कमेटी को निर्देश दिए कि 11 सितंबर तक सर्वे कर 12 सितंबर की शाम आठ बजे तक रिपोर्ट की फीडिंग कराई जाएगी।
एडीएम ने बताया कि मात्र 21 प्रतिशत बारिश होने से जिला सूखाग्रस्त घोषित किया जाएगा। रिपोर्ट में यह भी शामिल किया जाएगा कि कितने किसानों ने फसलें नहीं बो पाईं और कितने किसानों की फसलों का उत्पादन प्रभावित हुआ है। शासन से फसलों में हुई क्षति का मुआवजा आपदा प्रबंधन से निर्धारित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें