नवाबगंज। एक ट्रैक्टर को साइड देने में देरी पर गुस्साए कुछ दबंगों ने ट्रक चालक को उतार लिया। उसे मारपीट कर घर में बंधक बना लिया। उसके पास मौजूद 44 हजार रुपये भी लूट लिए। पीड़ित की मां ने थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है।
क्षेत्र के ग्राम बराकेशव निवासी लालू ट्रक चलाता है। वह सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे ट्रक लेकर गांव की ओर आ रहा था। कस्बा चौराहे पर एक ट्रैक्टर को साइड देने में देरी पर गुस्साए दबंगों ने चालक को उतार लिया। इसके बाद दबंग पीटते हुए उसे अपने गांव ले गए। जहां उसे मकान में बंद कर दिया। इसकी जानकारी डायल 112 को दी गई।
जानकारी पर पहुंची पुलिस ने लालू को दबंगों के घर से बरामद कर लिया। उसके पास मौजूद 44,500 रुपये भी आरोपियों ने लूट लिए। पीड़ित की मां तपेश्वरी देवी ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। उसने बेटे को बंधक बनाकर नकदी लूटने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
-