फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से जायलो सवार चार लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस जंक्शन थानांतर्गत बेहटा बंबा के पास बुधवार सुबह ट्रक की चपेट में आने से जायलो सवार युवती सहित चार लोगों की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जायलो सवार बेटी की चौथी लेकर उसके ससुराल जा रहे थे।
विज्ञापन


कायमगंज के लखनपुरा गांव निवासी वेदपाल की बेटी गुड़िया की शादी 15 फरवरी को हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव रामपुर निवासी चोब सिंह के लड़के रोहित के साथ हुई थी। शादी के तीन दिन बाद बुधवार को चौथी लेकर वेदपाल के परिवार के लोग जायलो से गुड़िया के ससुराल रामपुर जा रहे थे। वे सुबह करीब साढ़े सात बजे सिकंदराराऊ रोड पर बेहटा बंबा के पास पहुंचे थे कि हाथरस की ओर से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जायलो गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

दुर्घटना के बाद ट्रक भी सड़क किनारे झाड़ियों में जा घुसा। चीख-पुकार सुन आसपास के लोग जुट गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां गुड़िया की छोटी बहन शिल्पी, उसके चचेरे भाई जितेंद्र पुत्र श्रीकृष्ण, उसके बहनोई आगरा के बल्केश्वर अनुराग नगर निवासी संजीव और हाथरस के थाना सहपऊ के दोहई निवासी जयवीर को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


जबकि वेदपाल, उनके पड़ोसी नरेंद्र, अमरापुर निवासी रामलड़ेते, छब्बूपुरा निवासी मिथुन, कायमगंज कस्बा निवासी पवन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर पवन को अलीगढ़ भेज दिया गया। दुर्घटना की खबर मिलने पर कायमगंज से तमाम लोग मौके पर पहुंचे और पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर देर शाम गांव वापस लौटे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें