फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: आईटीआई चौराहे पर धान से भरी ट्रॉली पलटी, तीन किसान बचे

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सातनपुर मंडी में धान बेचने जाते समय एक ट्रॉली आईटीआई चौराहे पर श्यामनगर की ओर मुड़ते ही पलट गई। इससे जाम लग गया। ट्रॉली पर बैठे तीन किसान बाल-बाल बचे। हाइड्रा से ट्रॉली सीधी करके आवागमन सुचारु किया गया।
विज्ञापन

आईटीआई से श्यामनगर की ओर आधी सड़क का सीसी निर्माण चल रहा है। बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव महमदपुर निवासी बृजमोहन गांव के ही जयवीर, राहुल और बबलू के साथ सातनपुर मंडी में धान बेचने ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा रहे थे। जयवीर, राहुल व बबलू ट्रॉली पर बैठे थे।
आईटीआई चौराहे पर हनुमान मंदिर के पास ट्रैक्टर जैसे ही सातनपुर की ओर मुड़ा, चालक ने सीसी रोड पर चढ़ा दिया। चौराहे पर ड्यूटी कर रहे सुरक्षा कर्मियों ने चालक को आगे रोड बंद होने की जानकारी दी। चालक ने ट्रैक्टर सीसी रोड से नीचे उतार दिया। जैसे ही ट्रॉली का एक पहिया नीचे गया, तो वह पलट गई। उस पर बैठे तीनों किसान दूर जा गिरे। गनीमत रही कि धान के बोरों की चपेट में अन्य कोई वाहन अथवा राहगीर नहीं आया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

घटना होते ही चालक ने ट्रैक्टर सड़क किनारे आगे खड़ा कर दिया। इसी दौरान भीड़ का फायदा उठाकर अज्ञात व्यक्ति ने ट्रैक्टर ले जाकर बिजलीघर परिसर में खड़ा कर दिया। चालक की नजर पड़ी तो वह खोजबीन करने लगा। करीब आधे घंटे में ट्रैक्टर मिला। दुर्घटना के बाद जाम लग गया। पुलिस ने हाइड्रा मंगवाकर ट्रॉली को सीधा करके धान किनारे किया। करीब डेढ़ घंटे बाद यातायात सामान्य हो सका। यातायात उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार ने ट्रैक्टर का चालान कर दिया।

निर्माण की धीमी गति बन रही हादसे की वजह
आईटीआई चौराहे से श्यामनगर की ओर एक महीने से सीसी सड़क का निर्माण हो रहा है। कार्यदायी संस्था ने सड़क का एक हिस्सा बनाकर 15 दिन से काम बंद कर दिया। आधी सड़क नौ इंच से अधिक ऊंची होने की वजह से हादसे हो रहे हैं। लोगों को निकलने में भी दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें