फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशेबाज का हाईवोल्टेज ड्रामा: पेड़ पर चढ़कर पल्लेदार ने किया हंगामा, कोल्ड स्टोरेज प्रबंधक ने मारा था थप्पड़

Wed, 05 Oct 2022 10:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

कमालगंज थाना क्षेत्र में शराब के नशे में धुत एक पल्लेदार ने जमकर उत्पात मचाया। शराबी युवक पेड़ पर चढ़ गया। इसके बाद नाराज होकर आत्महत्या की धमकी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को थाने पर ले गई और परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
पेड़ पर चढ़ा नशेबाज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले के कमालगंज थाना क्षेत्र में कोल्ड स्टोरेज से बिना पूछे आलू लेकर जा रहे पल्लेदार के प्रबंधक ने थप्पड़ जड़ा तो वह नाराज होकर पेड़ पर चढ़ गया। पल्लेदार ने आत्महत्या करने की बात कहकर 20 मिनट हाई वोल्टेज ड्रामा किया। समझाकर उतारने के बाद पुलिस उसे थाने ले गई।

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव कल्लू नगला निवासी राजेश (28) कस्बा के मेन रोड पर स्थित हनुमान मंदिर के पास बने कोल्ड स्टोरेज में पल्लेदारी करता है। मंगलवार को वह पल्लेदारी करने नहीं गया था। दोपहर करीब तीन बजे राजेश शराब के नशे में कोल्ड स्टोरेज पहुंचा और वहां से 2-3 किलो आलू लेकर जाने लगा।
प्रबंधक ने उसे रोका और बिना पूछे आलू ले जाने पर नाराजगी जताई। राजेश प्रबंधक के साथ गाली गलौज करने लगा। इस पर प्रबंधक ने उसके एक थप्पड़ जड़ दिया। इससे राजेश कोल्ड स्टोरेज के बाहर खड़े पीपल के पेड़ पर चढ़ गया और आत्महत्या करने की बात कहने लगा। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।

विज्ञापन

राजेश के पेड़ पर चढ़ने की जानकारी पर कोल्ड स्टोरेज के कर्मचारियों के हाथ-पैर फूल गए। सभी उसे समझाने में जुट गए। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच गए। पुलिस को देख राजेश पेड़ पर और ऊपर बढ़ने लगा।
विज्ञापन

राजेश ने कहा कि प्रबंधक उससे माफी मांगे, तो वह नीचे उतर आएगा। 20 मिनट तक हाईवोल्टेज ड्रामा करने के बाद राजेश पुलिस के समझाने पर नीचे उतर आया। पुलिस राजेश को पकड़कर थाने ले गई और इसकी सूचना उसके परिजनों को दी गई। देर शाम तक वह थाने में बैठा रहा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें