फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र का अपहरण कर दुष्कर्म का प्रयास: कोचिंग पढ़ने जा रहा था मासूम, अधेड़ ने कर दी ऐसी हरकत, पढ़े पूरा मामला

Wed, 05 Oct 2022 09:21 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

कमालगंज थाना क्षेत्र में कोचिंग पढ़कर घर जा रहे छात्र का अपहरण करने के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले के कमालगंज  थाना क्षेत्र में कोचिंग पढ़कर घर जा रहे छात्र को मोबाइल व स्मार्ट घड़ी का लालच देकर अधेड़ ने कुकर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर पहुंचे लोगों ने अधेड़ को पकड़ लिया। पुलिस ने अपहरण व पॉस्को एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

कस्बा के एक मोहल्ला निवासी मजदूर की बेटी का 10 वर्षीय पुत्र उसके घर रहकर कक्षा पांच में पढ़ाई करता है। मंगलवार सुबह नौ बजे छात्र कस्बा के एक स्कूल से कोचिंग पढ़कर घर लौट रहा था। रास्ते में गंगागली में छात्र को जहानगंज क्षेत्र के पतौजा निवासी शकील मिला।
उसने छात्र से कहा कि वह उसे स्मार्ट घड़ी और मोबाइल देगा। कहा कि बैग रखकर उसके साथ शेखपुर मोबाइल लेने चले। शकील छात्र को एकांत स्थान पर ले गया और उसके साथ अश्लील हरकतें की।छात्र के शोर मचाने पर उसके नाना व अन्य लोग मौके पर पहुंच गए और शकील को पकड़ लिया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि शकील इससे पहले भी लड़कों के साथ गंदे काम कर चुका है। सूचना पर पहुंची पुलिस शकील को पकड़ कर थाने ले गई। छात्र ने नाना ने शकील के खिलाफ अपहरण व पॉस्को एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी शकील ने थाने में जमकर हंगामा काटा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें