शमसाबाद। क्षेत्र के गांव में इमादपुर थमरई निवासी मनोज कश्यप की 9 माह की बेटी शालिनी तीन दिन से बीमार थी। उन्होंने झोलाछाप को दिखाया। उसने निमोनिया बताकर इलाज किया। इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई। इससे घर में कोहराम मच गया। बच्ची की मां जूली रो-रोकर बेहाल हो गई। मनोज के दो बच्चों में अब एक बेटा विवेक कुमार(2) है। मनोज ने बताया डॉक्टर ने बेटी को निमोनिया बताया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।