फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सीएमओ ने कायमगंज सीएचसी में मारा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सीएमओ ने गुरुवार रात कायमगंज सीएचसी में छापा मारा। उन्होंने डिलीवरी रूम में इनवर्टर लगवाने के साथ इमरजेंसी लाइट की भी व्यवस्था कराई। अन्य अव्यवस्थाएं भी दूर करने के निर्देश दिए। कायमगंज सीएचसी में टार्च की रोशनी में प्रसव कराने का मामला शासन तक पहुंचने के बाद से सीएमओ सक्रिय हो गए। उन्होंने गुरुवार शाम सीएचसी का निरीक्षण किया। प्रसव कक्ष में नई बैटरी व इनवर्टर लगवाया। इमरजेंसी लाइट भी मंगवाई। हालांकि उन्होंने प्रसव रजिस्टर नहीं देखा। इससे प्रसूताओं की 6 घंटे में छुट्टी करने की जानकारी नहीं हो सकी। इसके बाद वापस आते समय सीएमओ ने नवाबगंज सीएचसी पर रात 8.30 बजे निरीक्षण किया।
विज्ञापन

नवाबगंज प्रतिनिधि के अनुसार सीएचसी के प्रसव कक्ष में रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था मिली। उन्होंने सभी सीएचसी प्रभारियों को डिलीवरी रूम में इंनवर्टर व इमरजेंसी लाइट की पर्याप्त व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। वार्ड में बिना चादर के बेड पर लेटी प्रसूताओं को देख नाराजगी जताई। उन्होंने अपने सामने बेड पर चादरें बिछवाई। सीएचसी प्रभारी लोकेश शर्मा को प्रसव कक्ष के लिए इमरजेंसी लाइट खरीदने के निर्देश दिए।
सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार ने बताया कि उन्होंने कायमगंज सीएचसी का अधीक्षक बदल दिया है। एक सप्ताह में सभी व्यवस्थाएं ठीक करा दी जाएंगी। सभी सीएचसी प्रभारियों को प्रसव कक्ष में इनवर्टर चालू रखने के साथ ही इमरजेंसी लाइट खरीदने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें