फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से घायल कबाड़ा व्यापारी की मौत

विज्ञापन
लोहिया अस्पताल में खड़े अंसार के परिजन। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। ट्रैक्टर की टक्कर से घायल टाटा मैजिक सवार कबाड़ व्यापारी की देर रात इलाज के दौरान निजी अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन

शाहजहांपुर जिले के थाना मिर्जापुर के गांव कुतुलूपुर निवासी अंसार (35) पुत्र रफ्फू अपने भतीजे निजाम (20) पुत्र इंतजार के साथ मैजिक में कबाड़ा भरकर घर जा रहा था।
रविवार शाम करीब छह बजे वह जैसे ही परमापुर गांव के पास पहुंचा, तो सामने से आ रहे तेज रफ्तार एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इससे अंसार वाहन में ही फंस गया।
विज्ञापन

पुलिस ने करीब पौन घंटे की मशक्कत के बाद गाड़ी काटकर उसे निकाला। हालत गंभीर होने पर लोहिया अस्पताल से रेफर किया गया। परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

रात करीब एक बजे अंसार ने दम तोड़ दिया। परिजन शव लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचे। वहां मोर्चरी में शव रखवा दिया गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

अंसार का फाइल फोटो। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें