फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: दूसरे दिन भी नहीं बदला ट्रांसफार्मर, 200 घरों की बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपिल। कस्बे में सीएचसी के निकट फुंका ट्रांसफार्मर रविवार को दूसरे दिन भी नहीं बदला गया। इससे 200 घरों की बिजली गुल रही। सुबह लोगों को पानी के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ा, वहीं गर्मी में उपभोक्ता बेहाल रहे। कर्मचारियों ने वैकल्पिक व्यवस्था करने का भी कोई प्रयास नहीं किया।
विज्ञापन

सीएचसी के पास लगे 250 केवीए ट्रांसफार्मर से कस्बा में मोहल्ला कहारन टोला सहित करीब 200 से अधिक घरों में बिजली आपूर्ति की जाती है। शनिवार शाम करीब 6 बजे ट्रांसफार्मर फुंक गया। इससे घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। स्थानीय लोगों ने बिजली कर्मचारियों से संपर्क किया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे रात भर घरों में अंधेरा पसरा रहा। रविवार सुबह बिजली न मिलने से लोगों को पानी के लिए हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ा। वहीं दोपहर में बिजली न होने से लोग गर्मी में बिलबिलाते रहे। घरों में लगे इन्वर्टर जवाब दे गए। कस्बा निवासी अंजली शाक्य, पूजा चौहान, पिंकी सिंह आदि महिलाओं ने बताया कि दूसरे दिन भी देर शाम तक बिजली नहीं आई। इससे बच्चों की पढ़ाई भी बाधित है। अवर अभियंता आरपी सिंह ने बताया ट्रांसफार्मर आ रहा है। देर रात तक ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें