फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों के इंजन फेल, यात्री परेशान

Mon, 23 May 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद
विज्ञापन
याकूतगंज स्टेशन पर ट्रेन का इंजन फेल होने से खड़े यात्री। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भीषण गर्मी में ट्रेनों के इंजन भी धोखा देने लगे हैं। रविवार को कालिंदी एक्सप्रेस और बांद्रा-लखनऊ एक्सप्रेस के इंजन टैंकर का पानी खत्म हो जाने से फेल हो गए। इससे दोनों ट्रेनें निर्धारित समय से लगभग चार घंटे देरी से रवाना हो सकीं।
विज्ञापन


रविवार सुबह 8.20 बजे कालिंदी एक्सप्रेस का इंजन रजीपुर-खुदागंज के बीच अचानक फेल हो गया। जैसे-तैसे चालक ने ट्रेन को खुदागंज स्टेशन तक पहुंचाया। ट्रेन चालक निगम बाबू ने बताया कि दूसरा इंजन कानपुर से मंगाया गया है। गार्ड जेपी वर्मा ने बताया कि इंजन फेल होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

गुरसहायगंज और कन्नौज के यात्री चालक से जानकारी करने के बाद टेंपो, बस आदि से अपने गंतव्य को रवाना हुए। पूर्वान्ह लगभग 11.30 बजे दूसरा इंजन लगने के बाद कालिंदी एक्सप्रेस कानपुर के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन


उधर, बांद्रा-लखनऊ एक्सप्रेस का इंजन दोपहर 3 बजे याकूतगंज रेलवे स्टेशन से लगभग 100 मीटर पहले अचानक फेल हो गया। चालक बिजेंद्र कुमार ने बताया कि टैंकर का पानी खत्म होने से इंजन हीट होकर फेल हो गया। इसके चलते ट्रेन को याकूतगंज स्टेशन पर रोकना पड़ा।

उन्होंने बताया कि इंजन फेल होने की सूचना कंट्रोल को दे दी गई है। इंजन आते ही ट्रेन रवाना की जाएगी। इंजन फेल होने के लगभग चार घंटे बाद दूसरा इंजन आया और शाम करीब 5.55 बजे ट्रेन रवाना हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें