फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: प्रशिक्षण समाप्त, ऋण दिलाकर अब रोजगार की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की ओर से ब्लॉक परिसर में चल रहे सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का रविवार को समापन हो गया। प्रशिक्षण ले चुके लोगों को ऋण दिलाया जाएगा, जिससे वे रोजगार स्थापित कर सकें।
विज्ञापन

28 अप्रैल को मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव मदनपुर, खिमसेपुर, पसनिंगपुर व महराला की 40 महिलाओं और 27 पुरुषों को अचार, पापड़, फिनायल आदि बनाने का प्रशिक्षण दिया जाना शुरू किया गया था। रविवार को शिविर के आखिरी दिन मोना शर्मा, राधा राठौर, रेखा, कंचन देवी, संध्या, शिल्पी, माया देवी, रामसखी, मोना, प्रतिमा, जितेंद्र, मुस्कान, शिवांगी, अनुपम कमल, रजत ठाकुर, मोहित कुमार, आनंद कुमार, मनोज कुमार, सर्वेश कुमार, गौतम व प्रतीक सक्सेना को प्रमाणपत्र बांटे गए।
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की जेंडर एक्सपर्ट विनीता त्रिपाठी ने बताया कि प्रशिक्षण लेने वाले लोगों को युवा उद्यमी उद्योग समेत अन्य योजनाओं के तहत ऋण दिलाया जाएगा। मोना, प्रतिमा व जितेंद्र का ऋण के लिए आवेदन भी करवाया गया है। इस अवसर पर डीएसटी प्रभात पाल व डीएसटी अनीता मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें