फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: ट्रायल के बाद प्रशिक्षण के लिए 26 खिलाड़ी चयनित

Sat, 08 Apr 2023 11:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश क्रिकेट टीम में चयन के लिए हुए क्रिकेट ट्रायल में 26 खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के लिए चुना गया। इन खिलाड़ियों को 13 से 15 अप्रैल तक स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

स्टेडियम में शनिवार को आयोजित अंडर-19 क्रिकेट ट्रायल में 36 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। गेंदबाजों ने चार-चार ओवर गेंदबाजी की तो बल्लेबाजों ने 30-30 गेंदें खेलीं। तीन राउंड में ट्रायल हुए। इसमें 26 खिलाड़ियों का चयन प्रशिक्षण के लिए किया गया। सचिव मोहनलाल अग्रवाल ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों को 13, 14 व 15 अप्रैल को गेंदबाजी व बल्लेबाजी का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इस दौरान दो टीमें बनाकर 40-40 ओवर का एक मैच कराया जाएगा। मैच में श्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर 15 खिलाड़ियों की टीम बनाई जाएगी। पांच खिलाड़ी रिजर्व में भी रहेंगे। 10 अप्रैल को अंडर-16 जनपद स्तर के ट्रायल मैच होंगे। क्रिकेट कोच अमिताभ पान, हाकी कोच सत्यम मिश्र व अहमद मियां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें