फर्रुखाबाद। यातायात माह में भी पुलिस की सुस्ती के चलते जगह-जगह लोग जाम में फंसे रहे। यातायात पुलिस की ढिलाई के चलते डग्गामार वाहनों की पौ बारह है। सोमवार को त्रिपोलिया चौक पर दोपहर में लगे जाम से राहगीरों का निकला मुश्किल हो गया।
जाम में फंसकर स्कूली छात्र-छात्राएं भी हलाकान दिखीं। लगभग एक घंटे तक लगे जाम को खुलवाने की जहमत किसी ने उठाई। धीरे धीरे रेंग रहे वाहन चालकों ने अपने आप साइड बनाकर जाम से निजात पाई। ऐसा ही हाल आवास विकास तिराहे का दिखा। तिराहे पर तीनों ओर से वाहन सड़क पर निकलने की होड़ में फंस गए। रोडवेज बसों के साथ ही आडे़ तिरछे टेंपो ने रही सही कसर पूरी कर दी। सड़क से गुजर रहे राहगीरों को फिर गलियों का सहारा लेना पड़ा।