फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद-फतेहगढ़ मुख्य मार्ग जाम, राहगीर परेशान

विज्ञापन
शहर के फर्रुखाबाद-फतेहगढ़ मुख्य मार्ग पर बढ़पुर में लगा जाम। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद शहर के फतेहगढ़-फर्रुखाबाद मुख्य मार्ग पर सोमवार दोपहर को जाम लग गया। टेंपो, कार, दोपहिया वाहनों समेत रोडवेज बसें भी जाम में फंस गईं। दो घंटे के अथक प्रयास के बाद पुलिस ने जाम खुलवाने में सफलता हासिल की। इस दौरान लोग खासे परेशान रहे।
विज्ञापन

शहर के आवास विकास तिराहे के पास नर्सिंग होम, बाइक शोरूम व अन्य प्रतिष्ठानों के बाहर सड़क तक वाहन खड़े होने से दोपहर को जाम लग गया। बढ़पुर स्थित क्रिश्चियन इंटर कालेज से आवास विकास तिराहे तक वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। दोनों तरफ से आईं रोडवेज बसें और ट्रैक्टर, टेंपो ने जाम की समस्या को गंभीर कर दिया।
कुछ टेंपो चालक पहले निकलने के चक्कर में बीच में घुस गए। यही वजह रही कि वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कुछ देर तक वाहन आवास विकास, लकूला होकर निकलते रहे, मगर वाहनों की अधिकता होने से वह रोड भी जाम की जद में आ गया।
विज्ञापन

बाद में पहुंची आवास विकास चौकी पुलिस और यातायात के सिपाहियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद जाम खुलवाने में सफलता हासिल की। तब कहीं यातायात सामान्य हो सका। जाम में फंसे लोग भीषण गर्मी की वजह से खासे परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें