फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: क्रॉसिंग पर लग रहा जाम

Mon, 24 Nov 2025 12:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो- 9 एटा रोड स्थित रेलवे फाटक पर जाम में फंसे वाहन। संवाद
विज्ञापन
कायमगंज। अलीगंज रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर रविवार को एक बार फिर जाम ने लोगों को परेशान कर दिया। ट्रेन गुजरने के दौरान रेलवे फाटक बंद होने पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन

करीब एक घंटे तक वाहन चालकों को फंसे रहना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रतिदिन यही हाल रहता है। कानपुर–कासगंज रेलमार्ग पर यात्री ट्रेनों और मालगाड़ियों की संख्या बढ़ने से फाटक लंबे समय तक बंद रहता है। ऐसे में फाटक खुलने के बाद वाहनों का दबाव बढ़ जाता है और जाम खत्म होने में लंबा समय लगता है। इस रास्ते से एटा रोड और चीनी मिल तक पहुंचने के लिए सबसे अधिक आवागमन होता है।
स्थानीय व्यापारियों और लोगों का कहना है कि पुलगालिब तिराहा से ट्रांसपोर्ट चौराहा होते हुए रेलवे फाटक के पास बनने वाला ओवरब्रिज क्षेत्र के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि दो तीन वर्ष पहले यहां ओवरब्रिज बनाए जाने की चर्चा हुई थी और मंजूरी भी मिलने की बात कही गई थी, लेकिन निर्माण कार्य अब तक शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन

रविवार को दोपहर में ट्रेन गुजरने के दौरान दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइनें लगीं। फाटक खुलने के बाद भी काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही।
व्यापार मंडल लोकेश गुट के नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि अलीगंज रोड पर ओवरब्रिज का निर्माण आवश्यक है। वहीं व्यापार मंडल बंसल गुट के कार्यकारी जिलाध्यक्ष उमेश गुप्ता ने बताया कि जिले में निर्माण के लिए चार ओवरब्रिज स्वीकृत हुए थे, जिसमें कायमगंज का भी प्रस्ताव था, लेकिन निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें