फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी कल निकालेंगे मशाल जुलूस

Wed, 26 Sep 2018 12:16 AM IST
farrukhabad
विज्ञापन
पक्कापुल पर व्यापार मंडल की बैठक में मौजूद पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल (कंछल गुट) के पदाधिकारियों ने बैठक कर पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों का विरोध जताया। निर्णय लिया गया कि 27 सितंबर को मशाल जुलूस निकाला जाएगा और 28 को बाजार बंदी होगी।
विज्ञापन


मंगलवार को पक्कापुल पर व्यापार मंडल की बैठक को संबोधित करते हुए महामंत्री मनोज कौशल ने कहा कि पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इससे व्यापारियों के साथ ही आम आदमी भी परेशान है। अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार ने जीएसटी और आनलाइन ट्रेडिंग आदि लगाकर व्यापारियों की कमर तोड़ दी है।

केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री भाजपा सरकार के विरोध में 20 से लेकर 27 सितंबर तक काली पट्टी बांधकर विरोध कर रहे हैं। 28 सितंबर को केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की ओर से मेडिकल स्टोर पूरी तरह बंद रहेंगे। उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के दायरे में लाया जाए। जीएसटी में सजा का प्रावधान बंद किया जाए और व्यापारियों का कम से कम दस लाख रुपये तक का बीमा सरकार करे। इस मौके पर प्रदेश सचिव प्रमोद जैन, महामंत्री मनोज राठौर, मीडिया प्रभारी पूर्ण प्रकाश शुक्ल पुन्नी, युवा जिलाध्यक्ष अतुल गुप्ता, अल्लादीन और बंटी सरदार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें