फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज के खिलाफ व्यापारी लामबंद

Tue, 17 Mar 2015 11:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
घुमना चौकी इंचार्ज के खिलाफ व्यापारियों ने मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को बैठक कर व्यापारियों ने आंदोलन की रणनीति बनाई। इसमें  20 मार्च को कोतवाली में धरना देकर शाम को मशाल जुलूस निकालने का निर्णय लिया गया। 21 को बाजार बंदी कराई जाएगी। इस दौरान नगर युवा व्यापार मंडल कार्यकारिणी में फेरबदल भी किया गया।
विज्ञापन


नाला मछरट्टा स्थित कांच वाला मंदिर में युवा व्यापार मंडल मिश्रा गुट की बैठक हुई। बैठक में प्रांतीय मंत्री अरुण प्रकाश तिवारी ने कहा कि 20 मार्च को घुमना चौकी इंचार्ज के खिलाफ कोतवाली में 11 से 2 बजे तक धरना प्रदर्शन किया जाएगा। शाम 6 बजे लालसराय से त्रिपोलिया चौक तक मशाल जुलूस निकाला जाएगा। 21 मार्च को बाजार बंदी होगी। जिलाध्यक्ष संजीव मिश्रा बाबी ने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा। नगर महामंत्री राकेश सक्सेना ने कहा कि अगर पुलिस

प्रशासन 19 मार्च तक घुमना चौकी इंचार्ज का ट्रांसफर हो जाता है तो आंदोलन नहीं किया जाएगा। इस दौरान नगर युवा व्यापार मंडल कार्यकारिणी में फेरबदल किया गया। नगर अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज, महामंत्री अंकुर श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष फारुख
विज्ञापन


हसीम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुज चौरसिया, नगर उपाध्यक्ष गोपाल सिंह कश्यप और सुजीत कश्यप को बनाया गया है। बैठक में नगर अध्यक्ष इकलाख खां, डा. दिनेश अग्निहोत्री, आफताब अंसारी, मुजम्मिल खां, सौरभ अग्रवाल, अंकुर, अनुज कुमार और प्रशांत कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें