संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। व्यापारियों ने जिलाधिकारी से मिलकर शहर की बिजली समस्या का मुद्दा उठाया। उन्होंने ज्ञापन सौंपकर जर्जर बंच केबल बदलवाने व ओवरलोड ट्रांसफार्मरों की क्षमतावृद्धि कराने की मांग की।
फेडरेशन ऑफ आल इंडिया व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष मनोज मिश्र, लाखन सिंह, अनूप गुप्ता आदि ने जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह को छह सूत्री ज्ञापन सौंपा। इसमें शहर के मोहल्ला नेकपुर खुद से गुरगांव देवी मंदिर तक सड़क के दोनों ओर बंच केबल डलवाने, मोहल्ला नुनहाई में जर्जर बंच केबल बदलवाने, मित्तूकूंचा में नेहरू रोड पर नया ट्रांसफार्मर लगवाने, सेनापति में झूलती केबल सही कराने के साथ ही शहर में खुले ट्रांसफार्मरों की बेरीकेडिंग कराने की मांग की। सूर्य प्रकाश, रामनिवास गुप्ता, संजीव वर्मा, सरल वर्मा आदि मौजूद रहे।