फर्रुखाबाद। जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल (कंछल गुट) के बैनर तले व्यापारियों ने जीएसटी में बदलाव किए जाने की मांग प्रधानमंत्री से की है।
व्यापारियों ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपते हुए कहा कि जीएसटी में अगर सुधार न हुआ तो व्यापारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष इस्लाम चौधरी, कोषाध्यक्ष राकेश अग्रवाल, महामंत्री मनोज कौशल, बंटी सरदार, पुन्नी शुक्ल, संदीप गुप्ता, मोहित गुप्ता, विनोद गुप्ता, किशनकन्हैया सक्सेना, रामनिवास गुप्ता, मनोज मिश्र, मनोज कौशल, टाउनहाल मऊदरवाजा उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष मुकेश चौरसिया, महामंत्री मशकूर अली, कोषाध्यक्ष प्रमोद शाक्य, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश राठौर आदि मौजूद रहे।