फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने टीएसआई पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

विज्ञापन
Traders accused TSI of harassment - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। ठंडी सड़क व्यापार मंडल मिश्रा गुट के पदाधिकारियों ने छोटे व्यापारियों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाकर एसपी को टीएसआई के खिलाफ ज्ञापन दिया। इसमें आरोप लगाया टीएसआई मरम्मत के लिए दुकानों पर आए वाहनों का चालान कर उत्पीड़न कर रहे हैं। कई व्यापारी नेताओं ने इसको लेकर विरोध भी जताया। लेकिन वह परेशान करना बंद नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

ठंडी सड़क व्यापार मंडल के अध्यक्ष मुनव्वर अली की अगुवाई में पहुंचे व्यापारियों व पदाधिकारियों ने सोमवार को एसपी अशोक कुमार मीणा को ज्ञापन सौंपा। इसमें आरोप लगाया कि टीएसआई देवेश कुमार छोटे व्यापारियों का चालान करके उत्पीड़न कर रहे हैं।
दुकानों में मरम्मत के लिए आए वाहनों का चालान काट देते हैं। ऐसे में वाहन मालिकों ने दुकानों पर आना बंद कर दिया है। कोरोना की मार से अभी व्यापारी व मिस्त्री उबर ही नहीं पाया है और अब चालान करके उत्पीड़न किया जा रहा है।
विज्ञापन

ऐसे में व्यापारी व उनकी दुकान पर काम करने वाले कर्मचारी आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। इस मामले में कई व्यापारियों ने विरोध जताकर टीएसआई को समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हैं।
एसपी ने व्यापारियों को भरोसा दिया कि किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न नहीं होगा। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान महामंत्री शिव कुमार दुबे, संदीप, पान सिंह, लाला मिश्रा, प्रमोद गुप्ता, राहुल गुप्ता, अनुज गुप्ता, पंकज दुबे आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें