फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राजेपुर। बरेली-इटावा हाईवे पर मंगलवार देर रात एक अज्ञात वाहन की टक्कर से ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। वहीं एक अन्य युवक घायल हुआ है।
विज्ञापन

हरदोई जिले के थाना अरवल के जगन्नाथपुरवा गांव निवासी रामस्वार्थ(42) मंगलवार शाम चार बजे गांव से अपनी ट्राली में भूसा भरकर गौटिया आया था। उसने देर रात गौटिया में भूसा उतारने के लिए ट्राली खड़ी कर दी और ट्रैक्टर से खाना खाने के लिए शहर की ओर निकल गया। ट्रैक्टर बरेली-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग पर महमदपुर गढ़िया के सामने पहुंचा था। तभी वाहन की टक्कर से पलट गया। जिसमें रामस्वार्थ नीचे दब गया और साथ बैठा गौटिया का राजवीर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को नीचे से निकाला, उसे लोहिया अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टर से मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें