फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीपीएल : राजेपुर व शमसाबाद सुपर किंग ने जीते मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में चल रहे टीचर्स प्रीमियर लीग क्रिकेट (टीपीएल) टूर्नामेंट में राजेपुर टीचर क्रिकेट क्लब व शमसाबाद सुपर किंग ने जीत हासिल की।
विज्ञापन


मंगलवार को पहला मैच नवाबगंज इंडियंस व राजेपुर टीचर क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। नवाबगंज इंडियंस के कप्तान नरेंद्र राजपूत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी, लेकिन उनका यह निर्णय गलत साबित हुआ। दूसरे ओवर में ही टीम को पहला झटका लगा। इसके बाद टीम संभल नहीं सकी और मात्र 64 रनों पर ऑलआउट हो गई। जयपाल ने सर्वाधिक 16 रन बनाए। अन्य कोई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू सका। राजेपुर टीचर क्लब के गेंदबाज अभिषेक मिश्र ने चार, शान मोहम्मद व गौरव कुमार ने दो-दो विकेट लिए। नवाबगंज की टीम ने चार ओवर एक गेंद में ही एक विकेट खोकर मैच जीत लिया। 47 रन बनाने वाले अखिलेश यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मैच में कायमगंज इलेविन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवर में 124 रन बनाए। अनुराग पाठक ने सबसे ज्यादा 33 रनों की पारी खेली। यूएस यादव 28 व रामलखन ने 19 रन बनाए। शमसाबाद सुपर किंग ने पांच विकेट खोकर 16वें ओवर में ही जीत दर्ज कर ली। प्रियांक तिवारी ने 59, अजीत ने 29 और गौरव यादव ने 11 रन बनाए। इस अवसर पर नरेंद्र राजपूत व मोहित कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें