फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, सड़कें बनीं तालाब

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर में दोपहर बाद हुई एक घंटे की मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। गलियां ही नहीं मुख्यमार्ग तालाब में तब्दील हो गए। चौपहिया व दो पहिया वाहन बंद हो गए। घंटों जाम लगने से आवागमन बंद रहा। घरों, दुकानों में पानी घुस गया। मक्का और मूंगफली किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

रविवार सुबह चार बजे के बाद दोपहर ढाई बजे मूसलाधार बारिश हुई। करीब एक घंटे की बारिश ने पालिका के नाले सफाई की पोल खोल दी। गलियां ही नहीं मुख्यमार्ग पर भी दो-दो फीट पानी भर गया। रेलवे रोड, लाल सराय, भोलेपुर चौकी के आसपास, आवास विकास, भीकमपुरा, बीबीगंज, मदारबाड़ी, छेदा चूरन वाली गली, स्टेट बैंक गली, पलरिया, रस्तोगी मोहल्ला, ढुइया, गुदड़ी, लिंजीगंज, गंगानगर, कछियाना, बढ़पुर तालाब के पास की बस्ती में दो-दो फीट पानी भर गया। लालगेट से गंगानगर नाला चोक होने से तलैया फजल इमाम के बड़े नाले का पानी फव्वारा, रोडवेज बस अड्डा के सामने से होकर रामलीला मैदान में जा पहुंचा।
सड़कों पर जलभराव के चलते दोपहिया, चौपहिया वाहन बंद हो गए। बाइकों, स्कूटी में लोग धक्का लगाते दिखे। पल्ला मठिया से पलरिया मार्ग पर कई दुकानों में पानी घुसने से खासा नुकसान भी हुआ। फतेहगढ़ नगर में भी नाले उफनाने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पानी बंद होने के एक घंटे बाद यातायात सामान्य हो सका। भारी बारिश से मूंगफली और मक्का भीगने से किसानों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


सदर में सर्वाधिक 80.20 एमएम बारिश
जिले भर में रविवार सुबह और दोपहर बाद बारिश रिकार्ड की गई। सदर तहसील क्षेत्र में सुबह 30.20 एमएम और दोपहर बाद 50 एमएम बारिश हुई। इसके अलावा कायमगंज में दिन में 10 एमएम बारिश हुई है। सदर तहसील क्षेत्र में इस सीजन की सर्वाधिक बारिश है।

नेकपुर की गलियों में दो-दो फीट पानी

नेकपुर कला का तालाब इस कदर ओवरफ्लो हुआ कि सभी गलियां जलमग्न हो गईं। करीब दो-दो फीट पानी भर गया। नेकपुर चौरासी क्रासिंग से एआरटीओ दफ्तर की ओर जाने वाला मार्ग से करीब दो घंटे बाद जलभराव कम हुआ।
-
पानी की तेज धार से कब्रिस्तान की दीवार गिरी
फर्रुखाबाद। शहर के मोहल्ला खैराती खां में छोटे-बड़े साहब दरगाह के पास कब्रिस्तान की दीवार पानी की तेज धार से ढह गई। गनीमत रही कि उस समय दीवार के आसपास कोई नहीं था। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें