फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: टापर बेटे की पढ़ाई को पिता ने दिल्ली की नौकरी छोड़ दी थी, आईएएस बनना लक्ष्य

Wed, 26 Apr 2023 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। इंटरमीडिएट में जिले में टॉप करने वाले प्रखर सिंह को प्रदेश की मेरिट लिस्ट में भी स्थान मिला है। वह प्रदेश की टॉप टेन की सूची में नौवें स्थान पर काबिज हुए। प्रखर के पिता शिवपाल सिंह पेशे से बेसिक स्कूल में शिक्षक हैं। प्रखर कहते हैं कि वह खूब पढ़ाई कर नामी चिकित्सक बनना चाहते हैं। वह चिकित्सा के पेशे से क्यों जुड़ना चाहते हैं के सवाल पर प्रखर ने कहा कि कई गरीब लोग उपचार के लिए अपना मकान, जमीन आदि बेंचने को मजबूर हो रहे हैं। कोई भी उनकी सुनने वाला नहीं है। ऐसे लोगों की मदद के लिए ही वह इस पेशे में आना चाहते हैं।
विज्ञापन

वही, तान्या शाक्य सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की मेधावी छात्रा रही है। परीक्षा परिणाम आने के बाद शिक्षकों ने बताया कि तान्या अपनी कक्षा में सबसे होशियार है। वह किसी से ज्यादा बाते करने की अपेक्षा अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने में ज्यादा तबज्जो देती है। तान्या कहती है कि आठ घंटे की पढ़ाई करने से ही आप अच्छे अंकों से पास को सकते हैं। लेकिन पढ़ाई के दौरान एकाग्रचित्त होना आवश्यक है। तान्या के पिता की कचहरी के पास फोटोकॉपी करने की दुकान है। वह आगे पढ़कर आईएएस बनना चाहती है।
भोजपुर विधानसभा क्षेत्र के कुरेली गांव के बेटे अभय शाक्य के हाईस्कूल जिला टॉप करने की खबर फैली तो गांव में जश्न छा गया। माता-पिता के साथ गुरुजनों का आशीर्वाद लेने अपने विद्यालय गौतम बुद्ध इंटर कालेज मतापुर पहुंचे अभय का शिक्षकों ने मिठाई खिलाकर बधाई दी। विद्यालय से लेकर गांव तक खुशियां छलकती रहीं। बेटे की पढ़ाई के लिए दो साल पहले दिल्ली से नौकरी छोड़कर गांव आ गए पिता का भी स्वागत किया गया।
विज्ञापन

दसवीं परीक्षा में 96 प्रतिशत अंक पाकर जिले की मेरिट में सयुंक्त रूप से पहला स्थान बनाने वाले अभय शाक्य आईएसएस अधिकारी बनना चाहते हैं। उनके पिता मुकेश कुमार शाक्य महज 12 वीं पास हैं और मां संध्या शाक्य 8 वीं तक ही अपनी पढ़ाई कर सकीं। वह अधिक नहीं पढ़ सके पर बच्चों को खूब पढ़ाने की उनकी ख्वाहिश मंगलवार को रंग लाई। पिता दिल्ली में एक पेट्रोल कंपनी में सुपरवाइजर थे। वह बच्चों की पढ़ाई के लिए नौकरी छोड़कर गांव आ गए। परिवार का भरण-पोषण करने के लिए उन्होंने मोहम्दाबाद रोड पर चश्मे की किराए पर दुकान खोल ली। रिजल्ट आने पर विद्यालय में प्रबंध निदेशक डॉ आशीष शाक्य, संस्थापक मौरश्री देवी,प्रधानाचार्य अशोक शर्मा ने माता पिता का स्वागत कर इतिहास रचने वाले अभय को मिठाई खिलाई ।अभय ने बताया कि परीक्षा के दिनों वह हर समय पढ़ते थे,केवल आधा घंटा ऊगरपुर स्टेशन के पास मैदान में क्रिकेट खेल लेते थे। स्कूल में ही शिक्षक से गणित व विज्ञान की ट्यूशन ली। वह सफलता का श्रेय माता-पिता व विधालय के शैक्षिक परिवेश को देते हैं
टीपी चौराहा निवासी नवनीत मोहन सक्सेना की बेटी अनुष्का सक्सेना सीपी स्कूल से इंटर की परीक्षा दी। इसमें उन्होंने 95.20 अंक पाकर जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। अनुष्का ने बताया कि उसका शुरू से डॉक्टर बनने का सपना था। वह नीट की तैयारी कर रही हैं। डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करना चाहती हैं। अनुष्का की इस कामयाबी से परिवार में काफी खुशी का माहौल है। परिजनों ने उसकी कामयाबी पर अनुष्का को तिलक कर मुँह मीठा कराया।
कस्बे के स्वराजवीर इंटर कालेज की छात्रा वाणी कटियार ने हाईस्कूल मेरिट में सयुंक्त रूप से जिले में दूसरा स्थान बनाकर सफलता का परचम फहराया है। वह आईआईटी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग करना चाहती हैं। वह कहती हैं कि जबरस्ती में 8-10 घंटे कॉपी-किताब लेकर बैठने से बढि़या है मन लगाकर 4-5 घंटे ही पढ़ाई करना। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शासन में बेटियों की सुरक्षा बढ़ी है, गुंडागर्दी रोकने से साबित हुआ कि योगी हैं तो सब मुमकिन हैं।
मूल रूप से कमालगंज के सियांपुर निवासी प्रदीप कटियार की बेटी वाणी कटियार का कहना है कि वह जो भी पढ़ती थीं,वह ध्यान लगाकर समझती थीं। फिर हर दूसरे रोज उसका रिवीजन करती थीं। इसके बाद दूसरा चेप्टर पढ़तीं। उनके पढ़ने का कोई समय तय नहीं रहता। जब मन होता था,वह पढ़ने बैठ जाती थीं। घर में ध्यान लगाकर 5 घंटा पढ़ना पर्याप्त हो सकता है। गणित ,विज्ञान व अंग्रेजी की ट्यूशन पढ़ी। मोबाइल व टीवी से बिल्कुल परहेज रखा। एमए शिक्षाशास्त्र तक पढ़ाई करने वालीं मां नीतू कटियार भी बराबर हौसला बढ़ातीं रहीं। बीए शिक्षित पिता प्रदीप कटियार बताते हैं कि वह बच्चों का भविष्य बनाने के लिए कस्बे के जहानगंज रोड पर विद्यालय के सामने मकान में ही रहने लगे। 6 बीघा खेती व एक स्कूल में वाहन चालाकर बच्चों को पढ़ा रहे। वाणी का बड़ा भाई हर्ष कटियार इंटर में है। प्रबंधक स्वराज वर्मा व प्रधानाचार्य गीता वर्मा ने विद्यालय में वाणी को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें