फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: वित्तविहीन ने बाजी मारी, अनुदानित कालेज फिसड्डी

Wed, 26 Apr 2023 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सरकारी सहायता प्राप्त(अनुदानित) कालेजों के छात्र एक बार फिर जिले की मेरिट में पिछड़ गए। हाईस्कूल की टॉप टेन मेरिट में 15 मेधावियों व इंटर के 14 मेधावियों में केवल 3-3 छात्र ही अनुदानित कालेज के हैं। यह तब है जब इन विद्यालयों में पिछले वर्ष बड़ी संख्या में शिक्षकों की नियुक्ति हो गई।
विज्ञापन

हाईस्कूल की टॉप टेन मेरिट में शहर के मदन मोहन कनोडिया बालिका इंटर कालेज ,राजकीय बालिका इंटर कालेज राजेपुर व गंगापार महात्मा गांधी इंटर कालेज राजेपुर की एक-एक छात्रा ने अपना स्थान बनाने में सफलता पाई है। शेष 12 स्थान वित्तविहीन स्कूलों की झोली में गए हैं। इसी तरह इंटर में 14 मेधावियों में राजकीय इंटर कालेज फर्रुखाबाद, आरपी इंटर कालेज कमालगंज व स्वामी रामानंद इंटर कालेज फर्रुखाबाद के छात्र ने वरीयता सूची में स्थान बनाया। कुल 11 स्थान वित्तविहीन स्कूलों के खाते में गए।
वित्तविहीन स्कूलों में सरस्वती विद्या मंदिर भोपतपट्टी, सीपी विद्या निकेतन कायमगंज, हाजी अख्तर हुसैन रहमानिया इंटर कालेज जैसे विद्यालयों ने एक से अधिक मेधावियों को जिले की मेरिट में शामिल कराकर सफलता का डंका बजाया। सीपी विद्या निकेतन के 7 बच्चों ने दोनों परीक्षाओं की प्रवीणता सूची में स्थान पाकर धाक जमाई। वहीं सरस्वती विद्या मंदिर भोपतपट्टी के भी इतने ही मेधावियों ने सूची में स्थान बनाकर छाप छोड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें