फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बर्फी, पेड़ा, खोवा सहित सात नमूने लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन त्योहार को देखते हुए मिलावटखोरों पर शिकंजा कसने के लिए शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से अभियान चलाया गया। बर्फी, पेड़ा व खोवा सहित सात नमूने लिए गए।
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवदास सिंह, विनोद कुमार, डाॅ.शैलेंद्र रावत व अरुण कुमार मिश्र ने दुकानों पर छापा मारा। शहर के बढ़पुर स्थित राजेश कुमार गुप्ता की दुकान न्यू लाला अनोखे लाल मिष्ठान भंडार से बूंदी के लड्डू का नमूना लिया। जहानगंज चौराहा स्थित राजीव कुमार के मिष्ठान भंडार से खोवा, गांव मुरहास कन्हैया स्थित ध्यान सिंह की दुकान से बर्फी, राजकुमार व रामप्रवेश की दुकान से बर्फी का नमूना लिया। मोहम्मदाबाद कस्बा चौराहा स्थित मलखान सिंह की दुकान से पेड़ा, बेवर रोड स्थित अनिल कुमार की दुकान से पेड़ा का नमूना लिया। सहायक आयुक्त खाद्य अजीत कुमार ने बताया कि सात नमूने लिए गए। इनकी प्रयोगशाला में जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें