फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान क्रय केंद्र पर टोकन व्यवस्था मिली फेल, जांच के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
धान क्रय केंद्र पर टोकन व्यवस्था मिली फेल
विज्ञापन

फर्रुखाबाद/राजेपुर। नोडल अधिकारी ने मंगलवार को विपणन शाखा राजेपुर का शाम को औचक निरीक्षण किया। वहां टोकन व्यवस्था फेल होने और किसानों की शिकायतों पर डीएम को जांच कराने के निर्देश दिए। एक किसान ने खुद को जान का खतरा बताया तो उसे एसडीएम के साथ घर तक भिजवाया। इससे पहले उन्होंने जीजीआईसी फतेहगढ़ का निरीक्षण किया। वहां छात्राओं से पढ़ाई के संबंध में पूछताछ की।
जिले की नोडल अधिकारी आराधना शुक्ला ने मंगलवार सुबह जीजीआईसी फतेहगढ़ का निरीक्षण किया। उन्होंने टीवी पर आने वाली क्लास में पढ़ने के संबंध मेें पूछा तो छात्राओं ने उसे न देखने की बात कही। तभी प्रधानाचार्य संघमित्रा भाष्कर के पूछने पर छात्राओं ने बताया कि उनके घरों में टीवी ही नहीं है। ऑनलाइन पढ़ाई के लिए मोबाइल नहीं हैं।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने कोविड-19 का पालन कर विद्यालय में पढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने छात्राओं के साथ फोटो खिंचाई और अपना नंबर दिया। इसके बाद वे देर शाम गन्ना क्रय केंद्र बलीपुर व धान क्रय केंद्र खाद्य विभाग की विपणन शाखा राजेपुर पहुंचीं। गन्ना क्रय केंद्र पर सभी व्यवस्था ठीक मिली। धान क्रय केंद्र पर ट्रैक्टर ट्राली पर लदी धान की बोरियों के साथ किसानों की भीड़ लगी थी। गांव नगला केवल निवासी किसान सुभाष पांडेय ने कहा कि क्रय केंद्र पर कुछ चुनिंदा लोगों के इशारे पर प्रभारी धान की खरीद करते हैं।
वह 20 दिन से धान बेचने के लिए केंद्र पर पड़े हैं, जिससे वह बीमार हो गए। उन्होंने केंद्र के कर्मचारियों से खुद की जान को खतरा बताया। तब नोडल अधिकारी ने एसडीएम के साथ उसे घर भिजवाया। नोडल अधिकारी दो खरीदे गए धान के दो बोरों की तौल कराई। एक में मानक से अधिक धान निकला।
विज्ञापन

यह देखकर उन्होंने केंद्र प्रभारी की फटकार लगाई। केंद्र प्रभारी ने बताया कि राजेपुर क्षेत्र में छह केंद्र हैं, सिर्फ इसी केंद्र पर खरीद हो रही है। इस कारण समस्या पैदा हो रही है। अभी तक 16 हजार क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है। नोडल अधिकारी ने डीएम को केंद्र की जांच कराकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें