फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली लगने से तंबाकू गोदाम कर्मचारी गंभीर

Sun, 27 Dec 2015 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। दो गुटों के बीच फायरिंग में तंबाकू गोदाम का कर्मचारी गोली लगने से गंभीर घायल हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां से लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


कसबे की क ोतवाली इलाके  के पृथ्वी दरवाजा मोहल्ले में रहने वाला उमेश पुत्र धनीराम ( 30 ) तंबाकू कारोबारी मनोज रस्तोगी की गोदाम  में कर्मचारी है। उमेश अपने साथी अमर सिंह के साथ रविवार  रात करीब 8.15 बजे बाइक से मनोज रस्तोगी के मोहल्ला पाठक स्थित घर पर सामान पहुंचाने गया था।

 अमर सिंह सामान देने के लिए घर के अंदर चला गया। उमेश बाइक के साथ गली में खड़ा होकर अमर सिंह का इंतजार करने लगा। इस बीच गली में दो पक्ष झगड़ा करते हुए एक दूसरे पर फायरिंग करने लगे। इनकी  एक गोली उमेश के पेट में लगी। गोली लगते ही उमेश लहूलुहान होकर चीख पड़ा।
विज्ञापन


इस पर आसपास के घरों के लोग बाहर निकल आए। इन्होंने उमेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां उमेश के परिजन व पुलिस भी पहुंच गई। हालत गंभीर होने पर उमेश को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें