फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पांचाल घाट पर टिन बैरिकेडिंग और चेतावनी बैनर लगे

विज्ञापन
फोटो-17 पांचाल घाट गंगा तट पर चार कबाड़ियों के डूबने वाले स्थान पर लगाई गई टिन। संवाद
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सावन मेले के दौरान पांचाल घाट गंगा तट पर कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। प्रशासन ने पिछले सप्ताह हुई डूबने की घटना के बाद सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह 17 अगस्त को शाहजहांपुर के चार श्रद्धालु खुदागंज निवासी विकास सक्सेना, योगेश सक्सेना, कमल सक्सेना और करन गंगा में डूब गए थे। सभी गंगा तट पर जल भरने आए थे और गहरे पानी में डूब गए। जिलाधिकारी अंकुर लाठर के आदेश पर ग्राम पंचायत ने सुरक्षा इंतजाम बढ़ाए हैं। श्रद्धालुओं के डूबने वाले स्थान को टिन लगाकर घेर दिया गया है। गहरे पानी वाले स्थानों पर चेतावनी बैनर भी लगाए गए हैं। गंगा तट पर दोनों ओर सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। इन उपायों से श्रद्धालुओं को गहरे पानी में जाने से रोका जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें