फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिलक समारोह में छत की बाउंड्रीवाल गिरी

Fri, 30 Jan 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
तिलक समारोह के दौरान छत की रेलिंग भरभराकर ढह गई। इसमें दर्जन भर से अधिक लोग घायल हो गए। इससे अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलाें में से चार को लोहिया अस्पताल और पांच को प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। मामूली रूप से चुटहिल लोग प्राथमिक उपचार के बाद घर चले गए।
विज्ञापन


शहर कोतवाली के मोहल्ला मदारवाड़ी निवासी बंगालीबाबू के बेटे अमित उर्फ रिंकू की शादी जिला कन्नौज थाना गुरसहायगंज के गांव रामगंज निवासी राजू की बेटी से तय हुई है।

बुधवार को अमित का तिलक कार्यक्रम था। तिलक समारोह शहर के स्टेट बैंक रोड स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में था। रात करीब 10 बजे धर्मशाला में तिलक चढ़ रही थी। महिलाएं मंगलगीत गा रही थीं। छत पर दावत चल रही थी। छत की रेलिंग के सहारे लोग तिलक कार्यक्रम देखने लगे।
विज्ञापन


इसी दौरान ईंट की रेलिंग अचानक भरभरा कर ढह गई। रेलिंग नीचे गिरने से मोहल्ला मदारवाड़ी निवासी देवेंद्र, मिट्ठूलाल, जिला एटा के गांव मिखौची निवासी महेश कुमार, शहर के मोहल्ला रेलवे रोड निवासी निर्मल शर्मा, दिल्ली निवासी विनोद कुमार, धीरज सिंह, शिवनगर कालोनी निवासी आशू, मोहल्ला राजीव गांधी नगर निवासी प्रेम प्रसाद, मोहल्ला भीकमपुरा निवासी सुनील कुमार समेत दर्जन भर से अधिक घायल हो गए।

हादसे से समारोह स्थल पर चीखपुकार मच गई। पड़ोसी मोहल्ला मित्तूकूंचा के लोग धर्मशाला की ओर दौड़ पड़े। इस ओर के चैनल का गेट बंद था। घूमकर मेन गेट पर पहुंचने से देरी होने की आशंका में लोगों ने ताला तोड़ दिया। घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया।  घायल देवेंद्र, महेश, मिठ्ठूलाल, निर्मल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाकी का प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें