कूलर में करंट उतर आने से हुई मां-बेेटे की मौत गुरुवार की रात 12 बजे ही हो गई थी। यह रहस्य पीएम रिपोर्ट के बाद खुला है।
नई कालोनी नेकपुर की रहने वाली नजमा बेगम पत्नी मोहम्मद लतीफ तथा उसका बेटा तौहीद (2) का शव बंद कमरे से पुलिस ने शुक्रवार की शाम 5 बजे कुंडी तुड़वाकर निकाला था। इन दोनों की मौत कब और क्यों हुई। यह रहस्य बना हुआ था। पुलिस ने मौत का कारण और समय जानने के लिए मां-बेटे के शव का पोस्टमार्टम कराया। डॉ. योगेंद्र सिंह और डॉ. बृजेश कुमार के पैनल ने मां-बेटे के शव पोस्टमार्टम किया।
विच्छेदन में पाया गया कि गुरुवार की रात 12 बजे ही मां-बेटे की मौत हो चुकी थी। मौत बिजली का करंट लगने से ही हुई है। वहीं, दूसरी तरफ नजमा के पति लतीफ और तमाम कौम के लोगों के बीच उसके शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया है। जिस समय मां-बेटे की कब्र एक स्थान पर खुदी तो वहां पहुंचने वाले हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं।