फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बदमाशों ने दुकान में की तोड़फोड़, सराफा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। नगर के मोहल्ला बजरिया रामलाल में बुधवार शाम सराफा की दुकान में दबंगों ने तोड़फोड़ कर दुकानदार को घायल कर दिया। दुकानदार ने आरोपियों पर रंगदारी न देने पर हमला कर जेवर लूटने का आरोप लगाया।
विज्ञापन




मोहल्ला बजरिया रामलाल निवासी पूर्व सभासद मनोज वर्मा की दुकान में बुधवार शाम मोहल्ले का एक युवक तीन साथियों के साथ पहुंचा। आरोप है कि शराब के नशे में धुत आरोपियों ने दुकानदार से गाली-गलौज करते हुए रंगदारी की मांग की। विरोध करने पर उन्होंने ईंटें फेंककर काउंटर का शीशा तोड़ दिया। हमले में दुकानदार भी घायल हो गए। आरोपियों ने चांदी की तीन जोड़ी तोड़िया और कुछ अन्य जेवरात लूट लिए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। घायल दुकानदार का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल परीक्षण कराया गया। प्रभारी निरीक्षक एमएम चतुर्वेदी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें