फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक हजार सूखे पौधे फेंक गए

Wed, 25 Nov 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला फर्रुखाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाक परिसर में लगाए गए पौधे देखरेख के अभाव में सूख गए हैं, जो पौधे सूखे हैं, उनमें कई पौधे अफसरों ने लगाए थे और मातहतों को निर्देश दिए थे कि पौधों की देखरेख रखें। इन्हें किसी भी हाल में सूखने न दिया जाए।
विज्ञापन



तत्कालीन जिलाधिकारी एनकेएस चौहान ने ग्रामसभा राजेपुर राठौरी की ओर से ब्लाक परिसर में पौधरोपण कराया था। साथ ही सीडीओ एसएन शुक्ल ने जामुन, परियोजना निदेशक डा. डीआर विश्वकर्मा और जिला विकास अधिकारी निर्मला देवी ने नीम और आम के पौधे लगाए थे।


इसके अलावा 100 से ज्यादा जामुन, आम, नीबू आदि समेत कई फलदार पौधे लगवाए गए थे।  मौजूदा समय में अधिकतर पौधे सूख गए हैं।

 
जिलाधिकारी, सीडीओ, पीडी और जिला विकास अधिकारी द्वारा लगाए गए पौधे भी सूख गए हैं। इस संबंध में जब डीडीओ शिवकुमार सिंह से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उन्होंने जल्दी में ही कार्यभार संभाला है। कितने पौधे लगाए गए, इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन



डीडीओ भगवती चरण ने कहा कि सूखे पौधों की जगह दोबारा पौधे लगाए जाएंगे। इनकी देखरेख ठीक तरह से कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें