फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या

Wed, 15 Mar 2017 11:34 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
घास लेने गई किशोरी से दुष्कर्म के बाद दरिंदों ने उसकी गला दबाकर हत्या कर शव को मंगलवार शाम गेहूं के खेत में फेंक दिया। घटना के विरोध में बुधवार को ग्रामीणों ने अचरा चौराहा पर आधा घंटा जाम लगाकर नारेबाजी की। घटना का जल्द खुलासा करने की मांग की। पुलिस ने अज्ञात दरिंदों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन



थाना मेरापुर क्षेत्र की रहने वाली 13 वर्षीय किशोरी मंगलवार की शाम करीब चार बजे बोरी और दराती लेकर खेत से घास काटने के लिए गई थी। कई घंटे बाद भी जब वह घर नहीं लौटी तो किशोरी का भाई बहन की खोजबीन के लिए खेतों की ओर पहुंचा।

खेत की मेढ़ पर घास से भारी बोरी और दराती रखी मिल गई। इस पर भाई ने उसे आवाज लगाई लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। भाई ने घर आकर घटना के बारे में बताया। इसके बाद परिवार और गांव के लोग किशोरी को देखने के लिए निकल पड़े।
विज्ञापन



इस दौरान ग्रामीण संतोष के गेहूं के खेत में किशोरी का अर्द्धनग्न अवस्था में शव पड़ा मिला। शव को देखकर परिजनों के होश उड़ गए। घटना की सूचना एसओ सुशील कुमार को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से पड़ताल की। एसओ ने आलाधिकारियों को घटना से अवगत कराया। बुधवार को अफसरों ने मौके पर पहुंचकर जांच की।


बुधवार की सुबह घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने अचरा चौराहा पर पुलिस की लापरवाही का आरोप लगा जाम लगा दिया। एसओ ने आक्रोशित ग्रामीणों को भरोसा दिया कि वह घटना का जल्द से जल्द खुलासा करेंगे। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए।

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।

सलवार से पैर बांधे, मुंह में भर दी मिट्टी
संकिसा। हैवानियत की दरिंदे ने हद पार करते हुए किशोरी  की सलवार से उसके पैरों को बांध दिया था। इसके बाद किशोरी शोर न मचाए इसके लिए उसके मुंह में मिट्टी भर दी गई थी। इस कृत्य से जहां ग्रामीण आक्रोशित है तो पुलिस भी हैरान है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें