फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की मौत के बाद फर्जी वसीयत कराने में तीन फंसे

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। गांव नगला बसोला में किसान की मौत के बाद कृषि भूमि हड़पने के लिए फर्जी वसीयत बनाने के मामले में भूमि के वारिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर थाना रौजा क्षेत्र के गांव जमुका निवासी सत्येंद्र मिश्रा ने बताया कि उसके पिता स्वर्गीय रमाकांत मिश्रा का ननिहाल कायमगंज क्षेत्र के गांव नगला बसोला में है। पिता रमाकांत के दो मामा राधाराम व मुन्नालाल थे। राधाराम की पहले ही मौत हो गई। इसके बाद 0.267 हेक्टेयर भूमि मुन्नालाल के नाम दर्ज हो गई। वर्ष 2010 से मुन्नालाल की सेवा के लिए मां ज्ञान देवी व भाई अनुरुद्ध मिश्रा गांव नगला बसोला में ही रहते थे। अन्य भाइयों का गांव में आना-जाना रहता था। इसके बाद 2 जुलाई 2016 को पिता के मामा मुन्नालाल हरदोई जनपद के थाना लोनार क्षेत्र के गांव सवायजपुर रिश्तेदारी में गए थे, वहां सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई। मामा मुन्नालाल अविवाहित थे इसलिए उनकी सारी भूमि वारिसान के तौर पर सत्येंद्र के चारों भाइयों व मां ज्ञान देवी के नाम दर्ज हो गई।
6 अक्तूबर 2016 को गांव के राधेश्याम ने मुन्नालाल के स्थान फर्जी व्यक्ति को खड़ा कर दो लोगों की गवाही व फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर वसीयत करा ली। इस भूमि का 2 मार्च 2019 में तहसील के अभिलेखों में उनके नाम पृथक कराकर अमलदरामद करा लिया गया। इस मामले में सत्येंद्र मिश्रा ने राधेश्याम, चंदन निवासी नगला बसोला, भगवान शंकर निवासी भगवानपुर के खिलाफ गलत ढंग से फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर वसीयत कराने की धोखाधड़ी करने के आरोप में कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें