फर्रुखाबाद। अश्लील वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने तीन किशोरों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने चौथे किशोर की तलाश में दबिश दी, लेकिन वह भाग गया।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी किशोर ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर एक माह पहले अश्लील वीडियो बनाया था।
वीडियो बनाने वाला किशोर मोहल्ला ग्वालटोली का है। तीन दिन पहले किशोर ने सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल कर दिया।
आठ वर्षीय किशोर की मां ने पुत्र के साथी किशोर पर वीडियो बनाकर घर में चोरी करने का दबाव बनाने का आरोप लगाकर तहरीर दी।
पुलिस ने छानबीन की तो वीडियो सही पाया गया। पुलिस ने तीन किशोरों को हिरासत में ले लिया।
सिविल लाइन चौकी इंचार्ज सुरजीत ने तीनों किशोरों से पूछताछ के बाद चौथे किशोर की तलाश में दबिश दी, पुलिस को देख किशोर भाग निकला।
कोतवाल सचिन कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर किशोर को भी पकड़ा जाएगा।